फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालाबपुरा में पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद खस्ताहाल हुआ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वाॅर्ड 21 तालाबपुरा द्वितीय में बिदुआ कॉलोनी में खस्ताहाल मार्ग से चलना दुश्वार हो गया है। यहां पर बीते माह पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया गया था। इसके बाद मार्ग का समतलीकरण किया गया, लेकिन समतलीकरण ठीक से न होने के कारण अब मिट्टी धंस गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी में परेशानी हो रही है। पैदल चलने पर भी गिरने का भय बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। इसमें तीन टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही राइजिंग लाइन व डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जा रही है। बीते माहों पूर्व तालाबपुरा में कार्यदायी संस्था ने बिदुआ कॉलोनी से होकर लाइन बिछाई थी। इसमें कुछ हिस्से में कच्ची सड़क में राइजिंग लाइन डाली गई थी, कुछ में सीसी सड़क की खोदाई का लाइन डाली गई। इसमें कच्चे मार्ग में मिट्टी का समतलीकरण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, मिट्टी का समतलीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद मिट्टी जगह-जगह धंस गई है। इसमें पाइपलाइन की नाली में अधिक गहरी हो गई है। इसमें चार पहिया वाहनों की निकासी में फंसने का भय बना हुआ है। वहीं नाली होने से दो पहिया वाहन तक सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। दो पहिया वाहन नाली में फंस रहा है। कई तो निकासी में गिर तक चुके हैं। यही नहीं पैदल बच्चे तक सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मोहल्लावासी अन्य मार्ग से होकर निकलने को मजबूर हैं। हद तो तब हो गई, अधिक समय बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें