संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आउटसोर्स पर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया।
आउटसोर्स कर्मचारी दो दिन से धरना दे रहे हैं। उनका कहना है जब तक उनकी सेवाएं बहाल नहीं की जाती, वह धरना जारी रखेंगे। उनकी एजेंसी का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि किसी भी प्रदाता एजेंसी कर्मचारी को बिना आरोप सिद्ध के हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। धरना के दौरान शोभाराम सेन, रोहित पटेल, दीपक राठौर, मगनलाल, राघवेंद्र, भगवती कुशवाहा, रूचि, कृष्णा देवी, पूजा कुशवाहा, सुनीता आदि शामिल रहीं।