फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली रीडिंग छूटने पर रीडर पर होगी एफआइआर

Fri, 24 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत राजस्व बढ़ाने और विद्युत चोरी रोकने के कारगर उपायों की मुख्य अभियंता ने समीक्षा की। उन्होंने विद्युत राजस्व बढ़ाने के कारगर उपाय सुझाए और उन पर ईमानदारी के साथ अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग से नाता तोड़ने वाले उपभोक्ता का एरियर शीघ्र और पूर्ण रूप से खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बिजली के बिल में रीड़िग छूटने पर रीडर पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


ललितपुर-झांसी विद्युत परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता रामसहाय यादव ने बृहस्पतिवार को जिला परिषद स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद के चारों उपखंड अधिकारियों से अपने-अपने उपखंड के अंतर्गत शत-प्रतिशत राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने के लिए कड़ाई से विद्युत अधिनियम का पालन करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जो वास्तव में अब बिजली विभाग के उपभोक्ता नहीं हैं, उनका एरियर भी पूर्ण रूप से खत्म किया जाए। उन्होंने राजस्व संबंधी विभिन्न श्रेणी से संबंधित उपभोक्ताओं की सूचियों को देखा। अधिकारियों से विद्युत मीटर हर हाल में घरों से बाहर लगाने को कहा। मीटर रीडरों को शत-प्रतिशत बिलिंग करने और बिलिंग के दौरान उपभोक्ता की रीडिंग से बिल बनाने को कहा।
विज्ञापन


किसी भी उपभोक्ता की रीडिंग छूटी न हो, यदि जांच में ऐसा पाया जाता है तो उस मीटर रीडर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। कोई भी बिल आईडीएफ व एनआर श्रेणी का नहीं निकाला जाए। उन्होंने किसी भी स्थाई कनेक्शन विच्छेदन के बाद, जो अब बिजली उपभोक्ता नहीं हैं उनका फर्जी एरियर खत्म करने के निर्देश भी दिए। 

इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद, उपखंड अधिकारी तृतीय महरौनी अरविंद गौतम, उपखंड अधिकारी चतुर्थ तालबेहट महेश विश्वकर्मा, सहायक अभियंता मीटर एके सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें