फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर का उद्देश्य सही मतदाता सूची तैयार करना : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसडी सूची में त्रुटि की स्थिति से अवगत कराने के लिए राजनीतिक दलों से की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजनीतिक दलों को एएसडी मतदाताओं का डाटा पेनड्राइव में उपलब्ध कराते हुए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि को अवगत कराने की अपील जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने की। वे बृहस्पतिवार को एसआईआर के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि एएसडी मतदाताओं के संबंध में यदि उन्हें कोई शंका है तो उसे दर्ज करा दें ताकि 26 दिसंबर तक उसमें सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्धतम रूप देना है। कोई भी पात्र वोटर सूची में शामिल होने से नहीं छूटेगा।
विज्ञापन

सभी बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए को यह सूची उपलब्ध कराई जा चुकी है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पिछली बैठक में 1063 पोलिंग बूथ को बढ़ाकर 1156 किया गया परंतु पोलिंग सेंटरों की संख्या पूर्व की भांति ही हैं। वर्तमान में कुल मतदाता 958795 के सापेक्ष 865521 मतदाताओं (90.27 प्रतिशत) का ईएफ डिजिटाइजेशन हो चुका है। 93278 मतदाता एएसडी श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, राजनीतिक दलों में आप के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अमन संतोष, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, अपना दल के जिला महासचिव सोहन लाल निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें