फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंतिम यात्रा की राह नहीं आसान,रास्ता कच्चा व पुलिया टूटी

विज्ञापन
लंबी लंबी झाड़ियों से घिरा मुक्ति धाम
विज्ञापन
ललितपुर। गोविंद सागर बांध स्थित मुक्ति धाम तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग खराब है और परिसर में भी गंदगी फैली है। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मुक्ति धाम की देखरेख के लिए कोई चौकीदार मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुक्तिधाम में संपर्क मार्ग से लेकर स्थल तक की व्यवस्थाएं अधूरी हैं। सड़क पर लाइटें भी नदारद हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है। अव्यवस्थाओं के चलते लोग अंत्येष्टि के लिए शव कम ही लेकर आते हैं। इसके बावजूद परिसर में रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। संपर्क मार्ग के पास बड़ा नाला है जिसकी पुलिया टूटी है। इस कारण लोग बीच रास्ते में ही क्रियाकर्म कर लौट जाते हैं। नगर पालिका पर मुक्तिधाम की नियमित सफाई न कराने का आरोप है। परिसर की अव्यवस्थाएं इसकी खराब स्थिति दर्शाती हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
-
विचरण करते दिखे जहरीले जीव
गोविंद सागर बांध में की पड़ताल में गंदगी ही गंदगी पड़ी मिली। झाड़ियों में से जहरीले जीव वितरण करते हुए दिखे। एक तो पहुंच मार्ग टूटा उस पर जहरीले जीवों के विचरण से लोग भयभीत होकर बीच रास्ते में अपने प्रियजनों की अंत्येष्टि कर चले जाते हैं। बता दें कि गोविंद सागर बांध की तलहटी के पास मुक्तिधाम में सितंबर तक जलभराव रहता है। जिससे यहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

-
फोटो-37
गोविंद सागर बांध सीतापाठ के पास बने मुक्तिधाम पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। नियमित सफाई नहीं होने से घास-फूस उग आई है। वहां तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता है, इतना ही पुलिया टूटी हुई है। नगर पालिका प्रशासन यदि पहुंच मार्ग बना दे, तो लोगों को वहां तक पहुंचने में सुगमता होगी। -हरीश कपूर टीटू, अध्यक्ष बुविसे

-
फोटो-38
इस मुक्तिधाम का पहुंच मार्ग कच्चा होने के कारण यहां बरसात में कीचड़ एवं जलभराव रहता है। जिसके कारण लोग यहां न पहुंचकर बीच रास्ते में अंतिम क्रियाएं करते हैं। यदि संपर्क मार्ग बन जाए, तो लोगों को यहां पहुंचने में सुगमता होगी।-आधार सिंह ,समाजसेवी

फोटो-39
गोविंद सागर बांध की तलहटी पर बने मुक्ति धाम का रखरखाव न होने के चलते परिसर में झाड़ियां उग आई हैं, चोरों ओर गंदगी है। संपर्क मार्ग जर्जर एवं कीचड़ युक्त बना हुआ है, नगर पालिका प्रशासन जनहित में इस रास्ते को पक्का बनवाएं, तब जाकर इस समस्या से निजात मिल सकेगी।-हरि साहू
विज्ञापन

-
वर्जन
गोविंद सागर बांध तलहटी में स्थित श्मशान घाट में अव्यवस्थाओं की जानकारी हुई है। जल्द ही इसे सही कराया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें