संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मायके वालों ने सोमवार को घंटा घर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा धरना समाप्त करने का प्रयास किया। मगर परिजन नहीं माने, वह गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हैं। ।
कोतवाली महरौनी के ग्राम भडरऊ निवासी ओमप्रकाश ने बताया है कि चार जून को उसकी गर्भवती पुत्री विशाखा को ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी। वह गर्भवती थी। महरौनी पुलिस ने पति समेत परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एक माह से अधिक का समय गुजर गया, मगर आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई। ऊपर से ससुराल के लोग जबरन राजीनामा का दबाव बना रहे है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह सोमवार को रिश्तेदारों को साथ लेकर परिजन घंटाघर पर धरना प्रदर्शन करने लगे। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उनको समझाया जा रहा है।