फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नाराहट क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया। नाराहट क्षेत्र के अर्जुन खिरिया, बनयाना, बछरई और महाराजपुरा सहित कई गांवों में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। पूरा क्षेत्र गणपति की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। गांवों में जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम होने वाली पूजा-अर्चना और आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तगण विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का पूजन कर रहे हैं। वे मोदक, लड्डू और अन्य प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। शाम की आरती में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। युवा पंडालों की सजावट और आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हैं। वहीं, महिलाएं भजन-कीर्तन कर गणपति की आराधना कर रही हैं। कई पंडालों में देर शाम तक भक्ति गीतों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शाम होते ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगती है। ढोल-नगाड़ों और आरती के बीच श्रद्धालु ''गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया'' का जयघोष करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें