फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कड़ेसरा कलां में बदहाल सफाई व्यवस्था, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ेसरा कलां। विकासखंड तालबेहट का कड़ेसरा कलां गांव अब बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहा है। मुख्य रास्तों पर गोबर और कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां कचरे से पटी हुई हैं। कन्या प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास कचरा घर में गंदगी का अंबार है। इस दुर्गंध से स्कूली बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कचरा उठाने के लिए तीन वाहन हैं। हालांकि, कई महीनों से इनका नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार समस्या बताई, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। उनमें इस बात को लेकर काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

-
कई महीनों से बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
गांव में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। कई स्थानों पर लाइटें खंभों से गायब भी हो चुकी हैं। त्योहारों के समय भी रात में गांव के कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
-
एक दर्जन से अधिक मजरों के रास्ते बदहाल
कड़ेसरा कलां में एक दर्जन से अधिक मजरे हैं। बारिश के बाद अधिकांश मजरों को जोड़ने वाले रास्ते कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


गांव में लगे लाउडस्पीकर होते जा रहे गायब
गांव में सहकारी योजनाओं और सार्वजनिक सूचनाओं के प्रसारण के लिए ‘वायस ऑफ कड़ेसरा’ व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत करीब 30 लाउडस्पीकर लगाए गए थे और संचालन के लिए डेक सिस्टम भी लगाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह व्यवस्था वर्षों से बंद पड़ी है। डेक सिस्टम गायब हो चुका है और खंभों पर लगे लाउडस्पीकर भी धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।
-
कन्या प्राथमिक विद्यालय के गेट के बगल में कचरा घर बनाया ही नहीं जाना चाहिए था। विद्यालय में छोटे बच्चे पढ़ते हैं और गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बना रहता है। कचरा घर को स्कूल से दूर भेजा जाना चाहिए।
विपिन पुरोहित, कड़ेसरा कला

गांव में केवल एक महिला सफाई कर्मी तैनात है। गांव बड़ा होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराने की व्यवस्था की जा रही है।
ज्ञान सिंह यादव
प्रशासक(प्रधान), ग्राम कड़ेसरा कला
-
मुझे स्ट्रीट लाइटों के बंद होने, नालियों में जमा कचरे की कोई जानकारी नहीं है। अब मामला संज्ञान में आया है, तो जल्द कार्रवाई करते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।-हरगोविंद,खंड विकास अधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें