ललितपुर। दसवीं मुहर्रम पर रविवार को यौम ए आशूरा का जुलूस निकाला गया। लोगों ने अजादारों का गम बांटा। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की सदाओं की गूंज पूरे जुलूस में सुनाई देती रही।
यौम ए आशूरा का जुलूस कस्साब मंडी, घुसयाना, नेहरूनगर, सदनशाह, गोविंदनगर, नदीपुरा से सारे ताजियेदार अपने ताजिये लेकर घंटाघर पहुंचे। यहां हजरत इमाम हुसैन की सदाओं की गूंज के साथ नदीपुरा इमामबाड़ा अखाड़ा व गोविंदनगर अखाड़ा, कसाई मंडी अखाड़ा के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। घंटाघर पर एकत्रित ताजियों का जुलूस सावरकर चौक व तालाबपुरा होते हुए डोड़ाघाट के रास्ते देर रात कर्बला पहुंचा जहां ताजियों को सुपुर्दे खाक किया। जिला मुस्लिम एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी, संरक्षक हाजी बाबूबदरुद्दीन कुरैशी, ताजिया कमेटी के अध्यक्ष रमजानी दादा, जनरल सेक्रेटरी मो. नसीम, नायाब सदर सादिक अली, अब्दुल शाकिर अलीम, मो. कलीम, हमीद मंसूरी, जाहिद खान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
जाखलौन। ताजियों का जुलूस निकाला गया। अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। दादा हुसैन शाह, महेंद्र सिंह बुंदेला, कमेटी मेंबर शहादत अली, इदरीश खां, इकरार शाह, आमिर पठान, रमिक शाह, जाकिर अली आदि शामिल रहे।
जखौरा। दोपहर की नमाज के बाद ताजिये बड़ा बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद होते हुए बड़ा बाजार से ऊपर गली होकर छोटा बाजार पहुंचे। शाम साढ़े सात बजे तालबेहट तिराहे पर फातिहा पढ़ा गया। उसके बाद खैड़र नदी स्थित गुर्जघाट पर ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में बाहिद खां, फीरोज खान, आशिक खां, काशिम खां, इदरीश खां, इमामी खां आदि शामिल रहे।
महरौनी। दोपहर की नमाज के बाद शाम चार बजे से ताजिये जामा मस्जिद से होकर रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां मिलाप के बाद रामलीला मैदान से देवीजी मंदिर, टीकमगढ़ रोड, मेन बाजार, पुराना बाजार होते हुए इंदिरा चौराहा से मड़ावरा रोड नूर मस्जिद पहुंचे। फिर इंदिरा चौराहे से वापस होकर राजेंद्र शुक्ल शहीद पार्क के सामने सभी ताजिये एकत्रित हुए और फातिहा पढ़ने के बाद मंडी रोड से गुजरकर कर्बला प्रतीक छपरट जामनी नदी में सुपूर्द-ए-खाक किए गए। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ौनियां, मकसूद अली मौलबी, उस्ताद शमशेर खां, जहूर राईन, जफर खान बाबू, मोहम्मद खां, हफीज खां आदि शामिल रहे।
मड़ावरा। हजरत मुहम्मद के नवासे हसन और हुसैन की शहादत की याद में ताजियों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया से शुरू हुई, जो जामा मस्जिद पहुंची। शाम को झमाझम बारिश के बीच शोभायात्रा डाक बंगला होते हुए वापस बैरियर चौराहे से पुराना बाजार होकर प्राइमरी स्कूल पहुंची, जहां ताजियों को स्थानीय तालाब पर सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र चौधरी, सीओ केके मिश्रा, तहसीलदार एमके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा शामिल रहे।
000000000
तालबेहट-माताटीला। सुबह कदीमपुरा और चौबयाना मोहल्ला से निकला जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराने जैन मंदिर और रामलीला मैदान के पास पहुंचा। उप जिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, सीओ रक्षपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्र के साथ भारी पुलिस मौजूद रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, रोशन अली, रफीक खान, सिद्दीक खान, कल्लू शाह, मुअज्जिन, रेहान राईन, मुअज्जिन, मजीद खान, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
000000000
बार। मुहर्रम पर पांच ताजिया मस्जिद पर एकत्र होकर थाने के सामने से होते हुए पुराना बाजार, टोड़ी तिराहा के बाद तालाब पर होते हुए करबला पहुंचे। संवाद