फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

Tue, 10 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पाली कस्बे के निवासियों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन में कस्बे की अनेक समस्याओं के निदान की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया के नेतृत्व में पहुंचे कस्बावासियों ने एडीएम एम के त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है, बालाबेहट क्षेत्र में एक बांध का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है, कि इस बांध की योजना में पठारी क्षेत्र से होकर पाली से नहर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा कनपुरा, पिपरिया, बजरंगगढ, सिमरधा, रसोई, डुंगरिया, मामदा, चीमना, क्योलारी गौना, डोंगरा, चंदेरा, कंचनपुर, रसोई, हनौतिया, बम्हौरी आदि गांवों में नहर बनाई जाए।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि पहले पाली सबस्टेशन से जुड़े गांवों में पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। करीब दस महीने पहले यहां एक ट्रांसफार्मर बिरधा सबस्टेशन भेज दिया गया था।
विज्ञापन

इस कारण से पाली में ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। इस मौके पर रानू दुबे, महेंद्र चौरसिया, पवन रजक, विनोद चौरसिया, संजीव, धन्नू जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें