फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिन के बाद कचरा फैलाया तो खैर नहीं

Tue, 10 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में नपा ईओ ने नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर संभव डस्टबिन रखवा दिए गए हैं। इसके बाद भी कोई कचरा बाहर फैंकता है तो उसका चालान किया जाएगा। अध्यक्ष ने सुपर मार्केट की दो के स्थान पर तीन बार सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


26 वार्डों वाले नगर की सीमा तेजी से बढ़ती जा रही है। 2009 में नगर पालिका में 23,644 भवन बने हुए थे। लेकिन वर्तमान में भवनों की संख्या 30 हजार के आसपास पहुंच गई है। लगातार शहरीकरण होने से नगर पालिका के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। नगर में प्रतिदिन 80 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।
सके लिए नगर पालिका के तीन सैकड़ा से अधिक कर्मचारी तो वहीं छह ट्रैक्टर लगे हुए हैं। नगर में करीब 200 स्थानों पर छोटे-बड़े डस्टबिन रखवाए गए हैं, जिससे नगरवासी व बाजार के व्यापारी इनमें कचरा डाल सकें, लेकिन अधिकांश लोग इसमें कचरा नहीं डाल रहे हैं।
विज्ञापन

वह कचरा डिब्बे के पास ही कचरा फेंककर चले जाते हैं। इससे कचरा डिब्बे के आसपास ही कूड़ा दिखाई दे रहा है। इस समस्या से नगरवासियों के साथ मुहल्लेवासी पीड़ित हैं। सोमवार को अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व ईओ राकेश कुमार की मौजूदगी में नगर पालिका सभागार में आयोजित वार्ड स्वास्थ्य नायकों की बैठक  में उक्त समस्या को रखा गया।
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां ने बताया कि लगातार वार्डों से कचरे का उठान किया जा रहा है। लेकिन नगरवासी डस्टबिन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर ईओ राकेश कुमार ने बताया कि नगरवासी इसमें सहयोग करें। वार्ड स्वास्थ्य नायकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बाहर कचरा फैंकने वाले मुहल्लेवासी या दुकानदार को एक बार समझाया जाए। इसके बाद भी आदत में सुधार नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति का चालान भरें, जिससे निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा।
अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि दीपावली के त्योहार को देेखते हुए गलियों, वार्डों में सफाई अभियान की कोई कमी नहीं रहे। चोक नालियों की सिल्ट लटा ली जाए। सुपर मार्केट में डस्टबिन की संख्या बढ़ा दी जाए और इसके नियमित कचरे का उठान किया जाए। जरूरत पड़ने पर दो बार के स्थान पर तीन बार कचरा उठाया जाए। जिससे सुपर मार्केट स्वच्छ व सुंदर बना रहे।
नेहरूनगर, गांधीनगर, चांदमारी, आजादपुरा सहित अन्य स्थानों पर नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, प्रकाश विभाग लिपिक चंद्रविनोद मिश्रा, वार्ड स्वास्थ्य नायक कुंज बिहारी बाबरा सहित अन्य स्वास्थ्य नायक मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने की ली जानकारी
सुपरमार्केट में एक व्यापारी के अतिक्रमण करने की जानकारी होने पर उन्होंने नजूल लिपिक प्रदीप सौंरियाल से अतिक्रमण हटाने की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नगवासियों के लिए एक सुव्यवस्थित बाजार सुपर मार्केट बनाया जा रहा है। इसमें लोग व व्यापारी सहयोग करें, जिससे बाजार साफ-सुथरा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें