फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सांसद ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सांसद अनुराग शर्मा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
झांसी। सांसद अनुराग शर्मा ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से हकीकत जानी। इस दौरान सांसद ने कुछ खामियों को देखा, तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार और सीएमएस डॉ. सचिन माहुर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओमशंकर चौरसिया आदि के साथ उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। सांसद ने कहा मेडिकल कॉलेज बुंदेलखंड की स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां झांसी समेत आसपास के जिलों से काफी संख्या में लोग उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार, दवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिले। उन्होंने मरीजों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें