फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चंडी मंदिर में कल से शुरू होगा सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चंडी मंदिर धाम पर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गईं।
महामंडलेश्वर चंडीपीठाधीश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि पवित्र श्रावण मास में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, कथा, प्रवचन व रूद्रमहायज्ञ का आयोजन होना है। यह कार्यक्रम 30 जुलाई से प्रारंभ होकर संपूर्ण श्रावण मास तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि चंडी मंदिर धाम पर 100 करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम बार वर्ष 2011 में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें श्रद्धालुओं ने बड़े हषोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया था। उसके बाद निरंतर लगभग 15 वर्षो से यह कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। विगत एक दशक में 36 करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के प्रधान यजमान राजकुमारी हरिशंकर साहू हैं। वहीं कथा के यजमान डाॅ. अनूप श्रीवास्तव व डाॅ. रानी श्रीवास्तव और राजेश्वरी सिसोदिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आज मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व
चंडी मंदिर धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः कालीन बेला में पूज्य गुरु मूर्तियों के पूजन अभिषेक के साथ होगा। इसके बाद कई राज्यों से आए शिष्य महामंडलेश्वर चंडीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चंद्रेश्वरगिरी महाराज के सानिध्य में गुरु पूजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें