फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने एआरटीओ को दिए निर्देश, दुर्घटनाओं की समीक्षा करने के लिए बनाई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने एआरटीओ को लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिन वाहन चालकों के खिलाफ वाद लंबित हैं, उनकी सूची तैयार कर उन सभी के लाइसेंस निकलने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका व परिवहन विभाग को व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटनाओं वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां मार्ग प्रकाश, रोड डिवाइडर, सूचना पट आदि जिन कारणों के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो उसे हटाया जाए। इसके अलावा तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए वाहन चालकों के खिलाफ उनके लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं। अभी तक जनपद में परिवहन विभाग ने एक भी लाइसेंस निरस्त नहीं किया है। जबकि लापरवाही से वाहन चालने के सैकड़ों मामले थानों में दर्ज हैं। उन्होंने एआरटीओ को इस संबंध में कदम उठाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें