फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गमगीन माहौल में हुआ चाचा-भतीजे का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। चाचा-भतीजे का शनिवार को शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। पत्नी-बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आंखों में आंसू भरे परिजनों ने शवों का का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम बंगरिया के पास नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे ग्राम नटयाना कस्बा पाली निवासी नियामत अली और उसके भतीजे राशिद निवासी ग्राम ठगारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था। चाचा-भतीजे की मौत होने के बाद गांव और परिवार में मातम छा गया था। शनिवार की शाम को दोनों चाचा-भतीजे के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में दोनों के शव को अंतिम संस्कार किया गया। थाना पाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें