ललितपुर। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चला रहा है, जिसका छतरपुर, टीकमगढ़ के साथ ही दैलवारा कॉड स्टेशन के अलावा अब बिरारी स्टेशन पर भी ठहराव किया गया है।
ट्रेन संख्या 01913 खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक संचालित की जाएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 01913 खजुराहो से रात 22.15 बजे प्रस्थान करेगी, जो दुरियागंज, महराजा छत्रसाल छतरपुर, बिरारी स्टेशन पर 12.28 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई. झांसी, दतिया , डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसी कलां होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर, कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर , डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए दैलवारा कॉर्ड लाइन रात 23.45 बजे और बिरारी स्टेशन पर 12.05 बजे पहुंचेगी, जो दो मिनट ठहराव के बाद टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, दुरियागंज होते हुए अगले दिन सुबह 03.30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिरारी स्टेशन के लिए भी बढ़ाया गया है।