फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 2.86 लाख से शिफ्ट होगी ब्याना नाला पुल से निकली हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इलाइट चौराहा से खिरकापुरा मार्ग में बूढ़ेबाबा मंदिर के पास ब्याना नाला पुल से आवागमन में बाधा बनी हाईटेंशन लाइन जल्द शिफ्ट होगी। नगर पालिका ने विद्युत विभाग के एस्टीमेट की राशि 2.86 लाख रुपये जारी कर दी है। बारिश थमते ही लाइन शिफ्टिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

रामनगर होकर खिरकापुरा हाईवे में ब्याना नाला पर संकरा व नीचा पुल होने से परेशानी हो रही थी। हल्की बारिश में ही पुल पर पानी आ जाता था। संकरा पुल होने से दोनों ओर से वाहन आने पर फंस जाते थे। इससे आवागमन में समस्या होती थी। नगर पालिका परिषद ने पुराने पुल को ढहाकर नए पुल का निर्माण कराया है। अब पुल ऊंचा होने के साथ ही चौड़ाई भी अधिक हो गई है।
लेकिन, पुल के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन नीचे होने से समस्या हो गई थी। बड़े वाहनों की निकासी में करंट का खतरा बना है। यही कारण है कि पालिका सड़क का निर्माण तक नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर पालिका ने हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्राचार किया था। विद्युत विभाग ने लाइन शिफ्टिंग के लिए 2.86 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया था। पालिका अध्यक्ष की मौत होने से भुगतान नहीं हो सका था। लेकिन, अब भुगतान कर दिया गया है। प्रशासक मनीष कुमार का कहना है कि बारिश समाप्त होते ही लाइन शिफ्ट की जाएगी। सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें