फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एलयूसीसी प्रकरण में आरोपियों की जमानत पर 28 जनवरी को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एलयूसीसी चिटफंड धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा जिला न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इस मामले में अब आरोपियों की जमानत पर 28 जनवरी को सुनवाई की जाएगी।
एलयूसीसी चिटफंड धोखाधड़ी मामले में मुख्य संचालक समेत चार आरोपियों को तालबेहट पुलिस ने 12 जनवरी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

तालबेहट कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चौबयाना निवासी शक्ति वाल्मीकि की तहरीर पर दीपक सहित आठ-दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान आरोपियों के नाम प्रकाश में आए।पुलिस जांच में रवि शंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी, उसका भाई विनोद तिवारी (निवासी मोहल्ला रामनगर कोतवाली, हाल पता गीतग्रीन कॉलोनी करौंद थाना निशातपुरा, भोपाल), भरत वर्मा (निवासी सिविल लाइन चांदमारी, ललितपुर) तथा मुकेश कुमार जैन (निवासी ग्राम मड़ावरा) के नाम सामने आए।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित टीमों ने 12 जनवरी को रवि तिवारी और उसके भाई विनोद तिवारी को भोपाल से, मुकेश कुमार जैन को मड़ावरा से तथा भरत वर्मा को ललितपुर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अब आरोपी रवि तिवारी समेत अन्य आरोपियों द्वारा अधिवक्ताओं के माध्यम से अलग-अलग जमानत याचिकाएं जिला न्यायाधीश की अदालत में प्रस्तुत की गई हैं। न्यायालय द्वारा इन याचिकाओं पर 28 जनवरी को सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें