फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ प्रतिमा विसर्जन

Wed, 12 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murti visarjan news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नौ दिनों तक दुर्गा पांडालों में विधिविधान से पूजा-अर्चना और नवें दिन हवन होने के बाद मंगलवार को देवी प्रतिमाओं का गोविंदसागर बांध में विसर्जन किया गया। नगर में सवा सौ देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हर प्रतिमा के साथ श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते, गाते और झूमते हुए चल रहे थे। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में गोविंदसागर बांध पर बनाए गए कृत्रिम कुंड में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। दिन में प्रतिमाओं को शांतिपूर्वक विसर्जन होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।       
विज्ञापन

10 दिन पूर्व शुरू हुआ नवदुर्गा महोत्सव मंगलवार को देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समाप्त हो गया। नवें दिन सोमवार को विसर्जन से एक दिन पूर्व शहर में देवी पांडालों में पंचक लगने से पूर्व हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मंगलवार को दुर्गा समितियों के तत्वावधान में शहर में देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। हालांकि हर समिति द्वारा अपने निर्धारित समय पर ही विसर्जन के लिए देवी प्रतिमाओं के लिए ले जाया गया, लेकिन हर गली मुहल्लों से सुबह करीब 11 बजे से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलने लगीं, जिस पर शहर में स्टेशन तिराहे से लेकर वर्णी चौराहा, तुवन मंदिन, घंटाघर, सावरकर चौक, आजादचौक होते हुए गोविंद सागर बांध तक मार्ग में देर शाम तक देवी प्रतिमाएं विभिन्न प्रकार के वाहनों पर विसर्जन के लिए ले जाई गई, जो एक शोभायात्रा में परिवर्तित होती गईं। हर सौ कदम की दूरी पर देवी प्रतिमाओं की झांकियां चल रही थीं। यहां तक शहर से सटे हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देवी प्रतिमाओं की झांकियां भी गोविंदसागर बांध स्थित कुंड में विसर्जन के लिए ले जाई गईं। ऐसे में देर शाम तक यह शोभायात्रा चलती रही। शोभायात्रा में देवी प्रतिमाओं के साथ चलने वाले समिति व मुहल्ले के लोग ढोल नगाड़ों की थापों पर नाचते, गाते व झूमते हुए चल रहे थे। गोविंद सागर बांध पहुंचने पर विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा देवी प्रतिमाओं की विधिविधान पूर्वक आरती की गई। इसके बाद समितियों के तत्वावधान में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में देवी प्रतिमाओं को एक-एक कर गाविंदसागर बांध के भराव क्षेत्र में बनाए गए कृत्रिम कुंड में विसर्जित किया गया।       
विसर्जन स्थल के पास हुआ विशाल भंडारा का आयोजन      
ललितपुर। श्री वैष्णो महोत्सव समिति के तत्वावधान में गोविंदसागर बांध पर विसर्जन स्थल के पास भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडारा का आयोजन मंगलवार को सुबह दस बजे से ही शुरू हो गया था। इसके चलते देवी मूर्ति विसर्जन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भंडारा भोज कराया गया। समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल द्वारा मूूर्ति विसर्जन स्थल के पास पहली बार इस प्रकार भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें हजारों देवी भक्तों ने भंडारा का लाभ लिया। इस मौके पर पार्षद रुपेश श्रीवास्तव, मनोज जैन, दिनेश गोस्वामी, रवेंद्र साहू, गिरीश जैन, कपिल, हबीब, रामसेवक, रमाकांत तिवारी, विपिन कुमार, दीपेंद्र, अभिषेक चौबे, महेंद्र, निर्भान, बल्लू उपस्थित रहे।       
विज्ञापन

 
डोंगराखुर्द के प्राचीन तालाब में हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन      
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। ग्राम डोंगराखुर्द में तीन स्थानों पर स्थापित की गईं देवी प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को प्राचीन तालाब पर विधिविधान के साथ किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा नवें दिन सोमवार को हवन पूजन कर लिया गया था, इसके बाद मंगलवार को सुबह विसर्जन से पूर्व देवी प्रतिमाओं की आरती की गई और विसर्जन के लिए प्रतिमाओं को तालाब पर ले जाया गया, जहां एक बार फिर से आरती कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं गांव में ही इसी तालाब पर ग्राम दिगवार व पटना की आधा दर्जन देवी प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें