फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन उमड़ी मरीजों की भीड़

Thu, 22 Oct 2015 12:40 AM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लाइफ लाइन एक्सप्रेस के शुभारंभ के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। पहले दिन दांत, कान व ईएनटी के रोगों की जांच और इलाज किया गया। 
विज्ञापन


पहले दिन दंत रोग के 145 मरीज पहुंचे, जिनमें से 56 मरीजों की माइनर सर्जरी की गई। ईएनटी के रोगों का इलाज कराने 450 मरीज पहुंचे, जिसमें से 20 मरीजों को भर्ती कर लिया गया है। 84 लोगों के कान की जांच की गई, जिसमें से 54 मरीजों को नि:शुल्क श्रवण यंत्र वितरित किए गए। कान के रोगों की जांच के लिए सफदरगंज दिल्ली के डा. अभिमन्यु व उनकी टीम, ईएनटी की जांच के लिए जबलपुर की डा. खुश्बू व उनकी टीम और दंत रोग के लिए इंदौर से डा. प्रशांत मिश्रा व उनकी टीम आई हैं। 

लाइफ लाइन एक्सप्रेस के सीईओ डा. रजनीश गौड़ ने बताया कि पहले दिन मरीजों की संख्या से पता चलता है कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आमजन इच्छुक हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आने वाले देश के प्रसिद्ध चिकित्सकों से स्वास्थ्य लाभ लेने को कहा है।
विज्ञापन


आज होंगे आपरेशन कान के रोगियों की स्क्रीनिंग के बाद करीब 20 मरीजों को सर्जरी के लिए भर्ती कर लिया गया है। इन रोगियों की सर्जरी बृहस्पतिवार को होगी। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अगर भर्ती होने की जरूरत होगी, तो उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और महावीर नेत्र चिकित्सालय में व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें