फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परिजन सोते रहे और चोर उठा ले गए जेवरात और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर चोरों ने तीन मकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन

तालबेहट। दीपावली पर चोरों ने तीन घरों से नकदी एवं जेवरात उड़ा ले गए। तीनों घरों में लोग रात को साेते रहे और चोर घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
तालबेहट तरगुवा मार्ग पर बिजली घर के आगे असऊपुरा निवासी सफाई कर्मचारी प्रमोद रजक का मकान है। इसके ऊपरी भाग का निर्माण चल रहा है। प्रमोद घर पर अपने पुत्र को छोड़कर कहीं गए थे। रात में चोरों ने घर में घुसकर पहले दुकान का ताला तोड़ा। कमरे की कुंडी भी काटकर बक्से में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। प्रमोद के अनुसार, चोर 80 हजार रुपये नकदी और जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजरौठा निवासी रामदास अहिरवार उसी मार्ग पर मकान बनाकर रह रहे हैं। परिवार के सभी लोग अपने कमरों में सो रहे थे। रात को चाेरों ने मकान की कुुंडी काटी और संदूक में रखी 10 हजार की नगदी और जेवरात ले गए। तीसरी घटना में चोरों ने माताटीला मार्ग पर रहने वाले सुखदयाल कुशवाहा के मकान काे निशाना बनाया। ताला तोड़कर यहां से 1.90 लाख रुपये नकद और जेवरात चुरा ले गए। जानकारी के बाद बुधवार की सुबह पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच शुरू की। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी मामले सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें