फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिशासी अभियंताओं ने प्रभारी मंत्री का भी नहीं उठाया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अल्पसंख्यक कल्याण व प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी रविवार को जनपद पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों का सीयूजी नंबर न उठने की शिकायत की। मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल सिंह व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा को फोन किया। दोनों ही अधिकारियों ने उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जा व कच्ची शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों व जनता का फोन न उठाने की शिकायतें आती रहती हैं, इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने सुबह अधिशासी अभियंता राहुल सिंह को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा का भी यही हाल रहा। उन्होंने जिलाधिकारी को दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता परेशान होगाी, तो अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर होगी। बैठक में आवास विकास परिषद एवं पर्यटन निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन, केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें