पुरानी लाइन को नए खंभों पर किया जाएगा शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में नगर पालिका की ओर से मुख्य सड़क का शहजाद नदी से रेलवे स्टेशन तक चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए बिजली विभाग ने शहर में 22 नए खंभे लगा दिए हैं, जबकि पुराने खंभों को हटाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
इसके लिए स्टेशन क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, बिजली विभाग ने भी इसके तहत कंपनी बाग से रेलवे स्टेशन तक चौड़ीकरण कार्य में लगभग 22 खंभे बाधा बन रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग की ओर से इन खंभों का एस्टीमेट बनाया गया और खंभों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए बिजली विभाग ने सड़क किनारे नए विद्युत खंभे लगा दिए हैं और अब बिजली विभाग द्वारा पुराने खंभों को हटाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग पहले पुराने खंभों की विद्युत लाइन को सड़क किनारे लगाए गए नए खंभों पर बिछाया जाएगा। इसके बाद नए खंभों की बिजली लाइन को चार्ज किया जाएगा और फिर विभाग द्वारा पुराने खंभों को हटाया जाएगा। पुरानी लाइन को शिफ्ट करने और खंभे हटाने का काम विभाग द्वारा जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं विभाग द्वारा शहजाद नदी के पहले रखा ट्रांसफार्मर भी जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलने के बाद बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नए खंभे लगा दिए गए हैं, जबकि पुरानी लाइन को नए खंभों पर शिफ्ट करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
वर्जन
शहर में मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के बीच बिजली विभाग के 22 खंभे आ रहे हैं। इसके लिए मुख्य सड़क के किनारे लगे पुराने खंभों को हटा दिया गया है। अब जल्द ही विद्युत लाइन को नए खंभों पर शिफ्ट करने के बाद पुराने खंभों को नष्ट किया जाएगा। - वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।