फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जंगली जानवर ने दो बकरियों पर किया हमला, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व गांव के आसपास देखा गया था तेंदुआ, वन विभाग मान रहा लकड़बग्घे का हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गौना रेंज के ग्राम कुमरौल में रविवार की शाम तेंदुआ देखा गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद सोमवार की शाम गांव में जंगली जानवर ने दो बकरियों को शिकार बनाया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। बकरियां घर के पीछे बाड़े में बंधी हुई थीं। वन विभाग लकड़बग्घे का हमला मान रहा है।
उपप्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेंज अधिकारी गौना एवं रेंज स्टाफ ने घटना स्थल का मुआयना किया और आसपास के खेतों व रास्तों पर कॉबिंग ऑपरेशन भी किया। प्रारंभिक जांच में हमले का तरीका, मौके पर मौजूद गवाहों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह हमला लकड़बग्घे (हाइना) ने किया है। अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद उपप्रभागीय वनाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने गांववासियों, बच्चों और बुजुर्गों को रात्रि में अनावश्यक बाहर न जाने की सलाह दी है। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो कम से कम दो लोगों के समूह में टॉर्च लेकर ही निकलने का निर्देश दिया है। विभाग ने वन दारोगा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात गश्त करेगी तथा वन्य जीव की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें