तालबेहट (ललितपुर)। मंडल आयुक्त झांसी केराम मोहन राव ने दोपहर में विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां और बम्होरीसर गांव के दो बूथों को औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ और ग्रामीणों से पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस समय मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसके तहत 20 दिसंबर विशेष दिवस था। दोपहर में मंडलायुक्त ने सबसे पहले कड़ेसराकलां स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय को निरीक्षण किया।
उन्हें मौके पर बीएलओ अमित मौजूद मिला, जिसने बताया कि उसे फार्म छह के 41 और फार्म आठ के 60 फार्म प्राप्त हुए है। इससे पूर्व वह 60 फार्म तहसील में जमा कर चुका है। इसके बाद मंडलायुक्त ने बम्होरीसर के प्राइमरी पाठ शाला बूथ का निरीक्षण किया। जहां बीएलओ रवींद्र उपस्थित मिला।
उस समय उसके पास फार्म 6 के 22 और फार्म 8 के 18 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। मंडलायुक्त ने दोनों बीएलओ और मौके पर मिले ग्रामीणों से भी उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली। उनके साथ तहसीलदार प्रीति जैन और राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद सिंह मौजूद रहे।