फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 14 हाईस्कूल

Fri, 22 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले को 14 नवीन हाईस्कूलों की सौगात मिल गई है। शासन ने जिला परियोजना समिति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिससे नवीन हाईस्कूल खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं की शिक्षा आसान बनाने के मकसद से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत स्कूल और कॉलेज उच्चीकृत किए जाते हैं। जिले में मांग के सापेक्ष हाईस्कूलों की संख्या काफी कम है। इसे ध्यान में रखकर जिला परियोजना समिति ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को हाईस्कूल में उच्चीकृत कराने का प्रस्ताव भेजे हैं।

योजनांतर्गत 17 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाईस्कूल में तब्दील हो चुके हैं। जिले को 14 और नवीन हाईस्कूल मिल गए हैं। जिले में अब राजकीय हाईस्कूलों की संख्या में बढ़कर 31 हो गई है। इसके पहले वंचित क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को या तो बीच में ही शिक्षा छोड़नी पड़ती थी या फिर जनपद व ब्लाक मुख्यालय स्थित हाईस्कूलों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था, जिसमें उन्हें काफी धन खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन


अपग्रेड हुए स्कूल
जूनियर हाईस्कूल वीर, जूनियर हाईस्कूल सतरवांस बालिका, जूनियर हाईस्कूल डोंगराकलां, जूनियर हाईस्कूल सिंगेपुर, जूनियर हाईस्कूल ककोरिया, जूनियर हाईस्कूल जामुनधानाकलां, जूनियर हाईस्कूल मैनवारा, जूनियर हाईस्कूल करमुहारा, जूनियर हाईस्कूल थनवारा, जूनियर हाईस्कूल अंधेर, जूनियर हाईस्कूल तेरई फाटक, जूनियर हाईस्कूल हंसारकलां, जूनियर हाईस्कूल नैनवारा और जूनियर हाईस्कूल साढूमल शामिल हैं।

वर्षवार मिले स्कूल
वर्ष 2009-10 में केवल दो हाईस्कूल ब्लाक तालबेहट और महरौनी में मिले थे। वर्ष 2010-11 में 10 हाईस्कूल ब्लाक बिरधा में एक, बार में तीन, तालबेहट में एक, महरौनी में तीन, मड़ावरा में दो, वर्ष 2011-12 में पांच हाईस्कूल ब्लाक जखौरा में तीन, बिरधा में एक, मड़ावरा में एक, वर्ष 2015-16 में 14 हाईस्कूल ब्लाक बार में एक, बिरधा में पांच, जखौरा में चार, तालबेहट में दो, महरौनी में दो हाईस्कूल मिले हैं।

तीन वित्तीय वर्ष में नहीं मिले स्कूल
माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हर वित्तीय वर्ष में स्कूलों के प्रस्ताव भेजे जाते हैं, लेकिन तीन वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 में एक भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ।

संचालित हाईस्कूल
वर्ष 2009-10 से लेकर वर्ष 2011-12 तक जिले में 17 हाईस्कूल खुले। इनमें राजकीय हाईस्कूल पूराबिरधा, सिमिरिया, दूधई, बानौनी, नगारा, वस्त्रावन, सुनौरी, पठा, कुम्हैंड़ी, गौनाकुसमाड़, धौरीसागर, दिदौनिया, दावनी, दैलवारा, निवाई, कल्यानपुरा व रमगढ़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें