फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 20 जुलाई को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नवनियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने वार्षिक चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। दो जुलाई से नामांकन होंगे, जबकि बीस जुलाई को मतदान किए जाएंगे और उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित होंगे।
जिला बार एसोसिएशन की गठित एल्डर्स कमेटी द्वारा बनाए गए मुख्य चुनाव अधिकारी विपिन बिहारी सक्सेना ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, इसके तहत दो जुलाई से चार जुलाई तक नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की छह जुलाई से सात जुलाई तक की जाएगी। वहीं नामांकन करने वालों को आठ व नौ जुलाई को नाम वापसी का मौका रहेगा। इसके बाद 20 जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान किए जाएंगे। जबकि 20 जुलाई को ही शाम चार बजे से मतगणना होगी और मतगणना के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें