फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर की साख को बट्टा लगा रहा खस्ताहाल फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खस्ताहाल फुटपाथ शहर की साख को बट्टा लगा रहे हैं। झांसी की ओर से आने पर मन्नू पेट्रोल पंप से मंडी होकर इलाइट चौराहा तक दोनों ओर फुटपाथ के गड्ढों में पानी भरा है। दलदल होने से वाहनों को नीचे उतारना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने झांसी की ओर से आने पर नगर में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर 35 लाख रुपये से विद्युतीकरण कराया था। इससे मार्ग में पर्याप्त प्रकाश की सुविधा हो गई है। लेकिन, खस्ताहाल फुटपाथ आवागमन में परेशानी बना हुआ है। फुटपाथ पहले ही कच्चा होने से जगह-जगह धंस गया था। अब बारिश से गड्ढों में पानी जमा हो गया है। कई जगह फुटपाथ पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है। चालकों को वाहन नीचे उतारने में फंसने का भय बना रहता है। इससे गाड़ियों की गति थम गई है। वाहनों की निकासी के दौरान गड्ढों में जमा पानी राहगीरों के ऊपर तक आ रहा है।
-
शहर का प्रमुख चौराहा भी नहीं अछूता : मुख्य मार्ग में आगे-पीछे की बात तो दूर इलाइट चौराहा तक अछूता नहीं है। यहां दोनों ओर वाहन नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। एक ओर कीचड़ तो दूसरी ओर गड्ढों में जमा पानी परेशानी का सबब बना है। राहगीर तक सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें