फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंचायत का फैसला... शराब बेचने पर 51 हजार का लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बढ़ती नशाखोरी और उससे समाज पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को देखते हुए तहसील मड़ावरा के ग्राम पंचायत सीरोंन में रविवार को गांव वालों ने बैठक की। हर वर्ग व हर समाज के लोग इसमें शामिल हुए। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। शराब पीने तथा बेचने वालों पर कठोर दंड का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

शराब की लत से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। सीरोंन के लोगों ने एकजुट होकर शराब के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि अब हमारा गांव नशा मुक्त बनेगा, चाहे इसके लिए कितनी भी सख्ती क्यों न करनी पड़े। रविवार को गांव वालोंं ने बैठक की। इस दौरान पूर्ण रूप से शराब बंदी का निर्णय लिया गया। जो व्यक्ति गांव में शराब बेचेगा उस पर 51000 का जुर्माना लगाया जाएगा और समाज से बहिष्कृत भी किया जाएगा। साथ में जो व्यक्ति शराब पीकर अभद्रता व गाली-गलौज करेगा, उस पर 5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।
पंचायत ने यह भी साफ किया कि इस अभियान में किसी भी जातिवाद या पक्षपात को जगह नहीं दी जाएगी। सभी पर समान नियम लागू होंगे। इस बैठक में ग्राम प्रधान हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शराब बंदी को लेकर इससे पूर्व ग्राम साढूमल में भी पंचायत ने फैसला लिया था।
विज्ञापन


शराब से खराब हो रहा माहौल
सीरोंन गांव के लोगों का कहना है कि शराब के चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन विवाद, झगड़े और घरों में कलह हो रही है। शराब के चलते गरीब परिवारों की कमाई का बड़ा हिस्सा इसमें बर्बाद हो रहा है। नशा करने पर रोक लगने से गांव के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

सीरोंन गांव में शराब बंदी का फैसला वहां के लोगों द्वारा लिए जाने की जानकारी मिली है। यह एक अच्छी पहल है। अन्य गांवों के लोगों को भी इस प्रकार का फैसला करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

केके मिश्रा, सीओ मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें