फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिगड़ती जीवनशैली से लोगों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस आज : खानपान, तनाव और नशे से बढ़ रहे गंभीर रोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बदलती और बिगड़ती जीवनशैली अब अधिकांश बीमारियों की मुख्य वजह बनती जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार करीब 90 प्रतिशत रोगों के पीछे खराब खानपान, तनाव, धूम्रपान और नशे जैसी आदतें जिम्मेदार हैं। इसके चलते मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका असर दिल, दिमाग, लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बीते 20 वर्षों में जीवनशैली में आए बदलाव ने लोगों की औसत उम्र पर भी असर डाला है। पहले जहां 40 वर्ष की उम्र के बाद गंभीर बीमारियां देखने को मिलती थीं, वहीं अब 25 से 30 वर्ष के युवा भी इनकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चिकित्सकों ने लोगों से अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते खानपान और दिनचर्या में बदलाव किया जाए तो अधिकांश बीमारियों से बचाव संभव है।
-
कम उम्र में हो रही दिल की बीमारी
मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. पवन सूद के अनुसार अस्पताल में आने वाले करीब 90 प्रतिशत हृदय रोगियों की बीमारी के पीछे खराब जीवनशैली प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि अब 25 से 35 वर्ष की उम्र के युवा भी दिल के दौरे का शिकार हो रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

तनाव से बढ़ रही हैं बीमारियां
सर्जरी विभाग के डॉ. डीके राज का कहना है कि तनाव, चिंता और असंतुलित खानपान बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। यदि इन आदतों में सुधार किया जाए तो रोगों की आशंका काफी हद तक कम हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ता प्रदूषण और खराब पर्यावरण भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं।

जीवनशैली में सुधार से रोगों मिल सकती मुक्ति
मेडिसन विभाग के डॉ. यूसुफ रिजवान के अनुसार खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से लोगों में थायराइड, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके चलते ब्रेन स्ट्रोक और अन्य न्यूरो संबंधी रोगों के मामलों में भी इजाफा हुआ है। कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन

-
सुधार से मिल सकती है राहत
चिकित्सकों का मानना है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव से दूरी और नशे से परहेज अपनाकर अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है। जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें