फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इसके पहले 23 अगस्त को किसानों ने प्रदर्शन किया था तथा प्रशासन को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का समय दिया था, लेकिन समस्याएं जस की तस रहीं। इस पर बुधवार को फिर से धरना- प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के कृषक कस्बे के किसान सेवा सहकारी समिति के मैदान में जुट गए। उन्हें समझाने का भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच किसी ने उच्चधिकारियों को फोन कर भूमि संरक्षण विभाग के अफसर को बंधक बनाने की सूचना दी, इससे प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और एसडीएम सदर रमेश चंद्र मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल देख किसानों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

हालातों की जानकारी लेने के लिए एडीएम ने किसानों से वार्ता की तो उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं। इस पर एसडीएम ने उन्हें 31 अगस्त को होने वाली किसानों की बैठक की जानकारी दी। आश्वासन मिलने पर किसानों का धरना समाप्त हो गया। अध्यक्षता विजय सिंह ने की। इस मौके पर सुरेश कुमार टोंटे, रंजीत सिंह यादव, पूरन प्रजापति, कैलाश नारायण नांगल, मनोहर, अरविंद, अवधेश बबेले, अशोक पटेल, राजेंद्र तिवारी, कुंदन सिंह लोधी, राजकुमार पटेल, जगभान सिंह पटेल, लाखन सिंह पटेल, लक्ष्मण प्रसाद पाटकार, अवधेश बबेले, राजपाल यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश प्रकाश कौंते ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें