फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से काम करने को निकले युवक का शव रेल पटरी पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेल पटरी पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने एक ठेकेदार पर पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को कोतवाली अंतर्गत चौकी दैलवारा पुलिस को सूचना मिली कि खबना पुलिस के पास रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1039/35 अप लाइन पर एक युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त शिवम (20) पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला आजादपुरा के रूप में हुई। पिता राजाराम ने बताया कि उसका पुत्र एक मार्बल ठेकेदार के पास काम करता था। कुछ दिनों से उसके पुत्र का विवाद ठेेकेदार से चल रहा था। मंगलवार की सुबह शिवम घर से काम करने को चला गया था। दापेहर को जब वह खाना देने के लिए ठेकेदार के पास गया तो यहां बताया गया कि शिवम यहां से चला गया है। यह भी बताया गया कि शिवम ने ठेेकेदार के मोबाइल से दो सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इस बात को लेकर ठेेकेदार ने डांट दिया था। इसके बाद शिवम काम छोड़कर चला गया था। इस बीच उसे सूचना मिली कि दैलवारा चौकी क्षेत्र में खबना पुल के पास रेल पटरी पर एक युवक का शव मिला है। मौके पर गया तो उक्त शव उसके पुत्र शिवम का का था। मृतक के पिता ने ठेेकेदार पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें