फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी सभी जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों के लिए सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पैथोलॉजी में जल्द ही 80 लाख रुपये की लागत से इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जाएगा। लैब बनने के बाद मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लैब के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लैब बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही पैथोलॉजी की सेवाओं की में भी विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक पैथोलॉजी लैब में सीमित जांच ही की जा रही थीं। इसके साथ ही कई कक्षों में जांच को भटकना पड़ता था। लेकिन अब जल्द ही इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जा रहा है। इस आधुनिक लैब के बनने से मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं।
-
- 24 घंटे रहेगी जांच की सुविधा
इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में संचारी और गैर संचारी रोगों से जुड़ी जांच 24 घंटे होगी। लैब के शुरू होने पर मरीजों का जांच के लिए अलग-अलग नहीं भटकना होगा। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच हो सकेगी। इसमें लैब टेक्नीशियन, एक माइक्रो बायोलॉजिस्ट, एक बायोकेमिस्ट के साथ पैथोलाजिस्ट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

-
इन जांचों की मिलेगी सुविधा
इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में टीबी, मलेरिया, एड्स, चिकनगुलिया, स्क्रबटाइफस, मलेरिया, एक्ट्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टीबी समेत संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांचें होंगी। इसके साथ ही कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, आईडीएसपी, आरटीपीसीआर, समेत समेत कई प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं, जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- डाॅ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें