फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन खेत पर तौलिया के फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नाराहटा थाना क्षेत्र के ग्राम तरावली में युवक ने मंगलवार की देर शाम को पेड़ से तौलिया का फंदा बना कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम तरावली निवासी धर्मेंद्र 30 वर्ष सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात को परिजनों ने फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ आया। इसके बाद उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की शाम को खोजबीन के दौरान धर्मेंद्र खेत में चिरोल के पेड़ पर तैलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक चार भाई-दो बहनों में तीसरे नंबर का था। आत्महत्या कारण पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें