फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिटिया की आनी है बरात, डीएम ने बनवा दी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में बिटिया की शादी होने की जानकारी सभासद से मिलने पर जिलाधिकारी ने घर के सामने खुदी पड़ी सड़क को बनवा दिया। शनिवार को दिनभर सड़क बनाने का काम कर मुख्य सड़क के साथ गली की सड़क की भी मरम्मत कराई गई।
सिविल लाइन द्वितीय के वार्ड नंबर 17 के सभासद कुंदन पाल ने जिलाधिकारी को एक दिन पहले बताया था कि आठ माह से पेयजल पाइपलाइन डाले जाने के लिए सड़क व पुलिया तोड़ी गई थी। तब से यहां सड़क खुदी पड़ी है और पुलिया टूटी पड़ी है। सिविल लाइन द्वितीय में एक पैलेस के पास आशाराम विश्वकर्मा की पुत्री मुस्कान की बरात 10 फरवरी को आनी है। सड़क खुदी होने से बरात आने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल बुलाकर मरम्मत करने के निर्देश दिए और कहा कि बिटिया की शादी को तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे में उन्होंने सड़क मरम्मत का कार्य एक दिन में ही पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सुबह से ही ठेकेदार और कई मजदूरमशीन के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें