अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की शहादत की बदौलत ही देश को आजादी मिली है।
स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज नाराहट में प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राणों की परवाह नहीं की। उन्होंने आजाद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राजीव पुरोहित, ऋषि पांडेय, गोपाल यादव, मुकेश प्रजापति, दीनदयाल, शिवम राजपूत, नेपाल सिंह, अमित नामदेव, रघुवर दया आदि उपस्थित रहे। संचालन रामकिशोर विश्वकर्मा ने किया।
केपीएस डिग्री कालेज ककरुआ में अखिलेश बबेले ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म अति पिछड़े अलीराजपुर में हुआ था। डा. जनक किशोरी शर्मा ने कहा कि आजाद कठिनाइयों के बाद भी लक्ष्य से डिगे नहीं। उन्होंने क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए छात्रों से कहा। डा. जितेंद्र राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर डा. रजनी चौबे, दीपक जैन, सौरभ तिवारी, दीपक साहू, छाया तिवारी, हेमलता साहू, अरूणा सिंह, दीपा सैनी, स्वाति सिंह, अनीता साहू, मो. शाहनावाज, मो. इरशाद, राजेंद्र रजक, रीतेश शर्मा, केहर, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित रहे।
नगर कांग्रेस कमेटी ने घंटाघर पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हमें देश पर मर मिटने वाले क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा मिलती है। नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने भाजपा की देशभक्ति को आड़े हाथों लिया। इस मौके पर शिवनारायण संज्ञा, रामनरेश दुबे, अनिल जैन सीमा, अजय तोमर, मु. आसिफ, शिवनारायण पुरोहित, रितिक शुक्ला, रामगोपाल अहिरवार आदि मौजूद रहे।