फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडी में चबूतरों पर आढ़तियों का कब्जा, भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी/सिलावन। लाखों का राजस्व देने वाली कृषि उत्पादन मंडी महरौनी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। नीलामी चबूतरों पर कारोबारियों का कब्जा है। शाम होते ही मंडी परिसर में अंधेरा पसर जाता है, जिससे पल्लेदार परेशान रहते हैं।
किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने मंडी परिषद को विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। गल्ला मंडी में किसान उपज लेकर पहुंचने लगे हैं, लेकिन यहां बना शौचालय पानी के अभाव में उपयोगहीन साबित हो रहा है। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। किसानों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपज की नीलामी के लिए जो चबूतरे बने हैं, उन पर कारोबारी कब्जा जमाए हुए हैं। किसानों को खुले आसमान के नीचे उपज रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंडी में काम करने वाले पल्लेदारों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट रात 8:30 के बाद जलती है। शाम होते ही मंडी परिसर में अंधेरा छा जाता है। इससे काम करने में परेशानी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें