फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सर्दी पहुंची चरम पर लेकिन प्रशासनिक कंबलों का अता-पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंबलों की निविदा अबतक नहीं हो पाई पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्दी अपने चरम पर आ गई है लेकिन गरीब व असहायों को वितरण होने कंबलों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। ऐसे में समय से संसाधन न मिलने पर सरकारी मदद बेमानी साबित होगी। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कंबल खरीद की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। तकनीकी जांच के कंबलों को भेजा गया था, अब फाइनेंशियल बिड को खोला जा रहा है। इसके बाद आपूर्ति मंगाकर वितरण किया जाएगा। प्रशासनिक प्रक्रिया इस माह में पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल
जनपद में मंगलवार को सुबह कोहरा के साथ कड़ाके की सर्दी रही लेकिन सूर्यदेवता के निकलते ही लोगों को सर्दी से राहत मिल गई। सारे दिन तेज धूप रही लेकिन सूर्यास्त होते ही सर्दी बढ़ गई। रात करीब नौ बजे कोहरा के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें