फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने डीएम को बोला हैप्पी न्यू ईयर

Sat, 02 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को वर्ष 2016 के पहले दिन विहान बालक- बालिका आवासीय विद्यालय के बच्चों ने हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड्स जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार को भेंट किए और हैप्पी न्यू ईयर बोला।
विज्ञापन


डीएम ने बच्चों द्वारा हाथों से बनाए गए कार्डों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनायें की। बच्चों ने डीएम के बाद एडीएम एमके त्रिवेदी, सीएमओ डा. सत्येंद्र कुमार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार, बीएसए एसपी यादव को भी ग्रीटिंग भेंट कर शुभकामना संदेश दिया।

सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निर्देशन में निर्माणाधीन भवनों में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दिए जाने के उद्देश्य से महिला सामाख्या संस्था द्वारा आवासीय विद्यालयों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत संस्था ने जिले में एक बालक व एक बालिका आवासीय विद्यालय संचालित किए हैं, इन विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में दक्षता हासिल करने के अलावा मानसिक व शारीरिक रूप से विकास करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

बच्चों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स को डीएम ने सराहा। इस दौरान बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर रमेश चंद्र के अलावा बालक आवासीय विद्यालय अधीक्षक नवी बख्श, बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिका रूमन व शिक्षक ब्रजेश मिश्रा सहित बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें