फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुख्यमंत्री 1835 करोड़ की 213 परियोजनाओं की देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को जनपद के दौरे पर आकर 1835 करोड़ रुपये की 213 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें करीब 1300 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और लगभग 535 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए बृहस्पतिवार को डीएम सत्य प्रकाश, एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एडीएम दिनेश कुमार तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तुवन मंदिर प्रांगण पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी शेषनारायण सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों के साथ लोकार्पण और शिलान्यास के लिए चयनित परियोजनाओं की सूची को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

शाम को झांसी मंडल के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने भी सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे जनपद पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतर सकता है, जहां से वे सड़क मार्ग से तुवन मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। अब मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त होने का इंतजार है।


मुख्यमंत्री के संभावित दौरे पर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी के लिए विभिन्न प्वाइंट चिह्नित करने शुरू कर दिए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभास्थल के आसपास कई स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा, जबकि बैरिकेडिंग कर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में क्यूआरटी, वज्र वाहन और पीआरवी वाहनों को भी लगाया जाएगा। ये वाहन लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे। सभास्थल के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें