फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएचसी की मेटरनिटी विंग में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट की मेटरनिटी विंग एक बार फिर विवादों में आ गई है। प्रसव कराने के नाम पर प्रसूताओं के परिजनों से तीन हजार रुपये की अवैध वसूली करने और रुपये नहीं देने पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को मेटरनिटी विंग में जमकर हंगामा हुआ।
जानकारी के अनुसार, कुछ प्रसूताओं और उनके तीमारदारों ने एक महिला कर्मचारी पर प्रसव कराने के एवज में तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि रुपये नहीं देने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इससे नाराज लोगों ने मेटरनिटी विंग में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अभी मैं बाहर हूं। मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
— डॉ. विशाल पाठक, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी तालबेह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें