संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अनियंत्रित होकर कार राजघाट नहर में गिर गई। कार में सवार युवक व उसकी पत्नी और बच्चा भी नहर में गिर गए। गनीमत रही कि पानी कम था, इस कारण तीनों सही सलामत रहे। गांव के लोगों ने कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम किसलवास निवासी अभिषेक पटेरिया शुक्रवार को पत्नी व बच्चे के साथ कार से शहर आ रहे थे। राजघाट नहर पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। जखौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और नहर में पड़ी कार को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने बताया कि नहर में पानी आधा ही बह रहा था, इसलिए जनहानि होने से बच गया।