फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटीले तार से फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना पाली के नागौरी तालाब राजगढ़ मार्ग पर घने पेड़ों के बीच छेवले के एक पेड़ पर युवक का शव कंटीले तार के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्त ग्राम टपरन निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई, जो चार दिन से घर से लापता था। ग्राम टपरन निवासी रामसेवक कुशवाहा का पुत्र भूपेंद्र (21) चार दिन पहले दिन में करीब तीन बजे से घर से लापता हो गया था। वह घर से मोबाइल फोन सुधरवाने की कहकर पाली के लिए निकला था, देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन मालूम नहीं चला। अगली सुबह रामसेवक ने पुत्र की गुमशुदगी की सूचना थाना पाली पुलिस को दी। उसकी खोजबीन लगातार चल रही थी। मंगलवार को दिन में पाली-राजगढ़ मार्ग पर एक पेड़ पर युवक के शव के लटकने की सूचना मिली। सूचना पर रामसेवक वहां पहुंचा और लटक रहे शव को देखा तो पुत्र को पहचान गया।
विज्ञापन

शव की खबर गांव में पहुंचने पर परिवार व गांव में माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया था। मृतक की जेब से नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। मृतक शादीशुदा था और उसकी पत्नी गर्भवती है।
कैसे लगा ली फांसी?
पाली। रस्सी और कपड़े के सहारे फांसी लगने की खबरें तो खूब सुनी हैं, लेकिन कोई कंटीले तारों को भी फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर सकता है, यह पहली बार देखने को मिला। ऐसी मौत लोगों के गले आसानी से नहीं उतर रही है। लोग हालातों को संदिग्ध मान रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें