फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव रेल पटरी पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी किनारे रखी मिली स्कूटी, परिजनों ने कहा - अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के गल्ला मंडी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय छात्र संस्कार का शव रविवार की रात रेलवे स्टेशन के नजदीक पुराने माल गोदाम के पास पटरी पर मिला। पटरी के किनारे उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली। वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
रेलवे स्टेशन से बीना की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर आउटर पर युवक का शव दो टुकड़ों में बंटा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान शहर के मोहल्ला गल्ला मंडी कॉलोनी निवासी संस्कार संज्ञा पुत्र आनंद संज्ञा के रूप में हुई। जानकारी पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के रिश्ते में लगने वाले भाई यश शुक्ला ने बताया कि रविवार की शाम करीब 7 बजे संस्कार घर से मंदिर जाने की बात कहकर अपनी स्कूटी से निकला था। देर रात जानकारी मिली कि संस्कार का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार स्नातक पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें