फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या करना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंखे से चादर के फंदे पर शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी नरेंद्र सिंह (30) लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसका भाई नरेंद्र सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह घर आया और कमरे में चला गया था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आया। रात को जब घरवाले उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने नरेंद्र को आवाज दी, लेकिन न तो कमरे का दरवाजा खुला और न कोई आवाज आई। काफी देर आवाज देने के बाद जब कोई प्रति उत्तर नहीं मिला तो खिड़की से झांककर अंदर देखा। यहां कमरे में छत के कुंदे पर लगे पंखे पर चादर के फंदे पर नरेंद्र लटका दिखाई दिया। इस पर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंदे पर लटक रहे नरेंद्र को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-एक बहन में बड़ा था। भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें