फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत पर टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत कस्बा बिरधा में निर्माणाधीन मकान के पीछे टिनशेड के नीचे फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। मृतक के भाई श्रीराम साहू ने बताया कि उसका खेत पर एक मकान है, जोकि आगे की ओर बन चुका है और पीछे की ओर निर्माणाधीन है। यहां कुछ हिस्से में उसके मवेशी बंधते हैं, जबकि तैयार हो चुके कमरों में किरायेदार निवास करते हैं। प्रतिदिन उसका छोटा भाई हरिओम साहू (40) सुबह उठकर मवेशियों को चारा-पानी देने के लिए यहां जाता था। रविवार सुबह भी वह घर से खेत में बने मकान पर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस बीच किरायेदार जब मकान के पीछे वाले हिस्से की ओर गया तो यहां टिनशेड के नीचे रस्सी के फंदे से हरिओम मृतावस्था में लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

भाई श्रीराम ने बताया कि हरिओम मानसिक रूप से कमजोर था, इसी के चलते उसकी शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। मृतक दो भाई-एक बहन में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें