फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी अमित झा मंगलवार की देर रात अपने घर के अंदर खिड़की से फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित शहर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई रविंद्र झा ने बताया कि अमित (37) मंगलवार की रात खाना खाकर पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सो गया था। देर रात तीन-साढ़े तीन बजे जब उसकी पत्नी सविता की नींद खुली तो पलंग पर अमित नहीं था। सविता ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह बाहर से बंद मिला। आवाज देने पर पास के कमरे में सो रहे अन्य परिजन ने कमरे की कुंडी खोली। सविता ने अमित के कमरे में न होने की बात कहते हुए लाइट जलाई। खिड़की से फंदे पर अमित लटका दिखाई दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें