फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिवपुरी निवासी बुंदेल सिंह का था रेल पटरी किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेल पटरी के किनारे मिले शव की पहचान हो गई है। मरने वाला मध्य प्रदेश के ग्राम शंकरपुर थाना बामौरकलां जनपद शिवपुरी का रहने वाला 50 वर्षीय बुंदेल सिंह था। छोटे भाई ने शव की पहचान कर ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार होने की बात कही।
कोतवाली सदर अंतर्गत सिलगन रेलवे क्रासिंग के पास पटरियों के किनारे 9 जुलाई को करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। इस बीच मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी अंतर्गत थाना बामौरकलां के ग्राम शंकरपुर हाल शहर के देवगढ़ रोड सेवनी मोहल्ला निवासी सोहन सिंह ललितपुर पहुंचा और शव की पहचान अपने बड़े भाई बुंदेल सिंह के रूप में की। सोहन ने बताया कि वह ललितपुर में परिवार सहित निवास करता है। जबकि उसके भाई बुंदेल सिंह जोकि अविवाहित हैं गांव शंकरपुर में मां पुक्खनदेवी के साथ रहते थे। 8 जुलाई को उसके भाई घर से ललितपुर जाने की कहकर निकले थे। सिलगन रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काेतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें