फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में श्रीशा, अशिका, गौरी,अदिति, देव व श्रेष्ठ का मॉडल सबसे अच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा एक से तीन, चार से पांच और छह से आठवीं के बच्चों ने लिया भाग, दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम कक्षा से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग विषयों मॉडल बनाए। इनमें श्रीशा गुप्ता एवं अशिका सिंह के इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
प्रदर्शनी का उद्घाटन रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. रीतेश कुमार खरे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रयोगों, मॉडल एवं चार्ट का अवलोकन करते हुए उनसे प्रश्न किए एवं बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को समझा। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रयोगों आदि की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों ने भौतिक विज्ञान जीव विज्ञान रसायन विज्ञान, कंप्यूटर एवं गणित से संबंधित कार्यकारी एवं गैर कार्यकारी रोचक एवं आकर्षक माडल प्रयोग एवं चार्ट तैयार किए। शैक्षिक समन्वयक आरपी सिंह ने बताया कि कक्षा 1 से 3 प्राथमिक वर्ग में श्रीशा गुप्ता एवं अशिका सिंह का इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट प्रथम, दयांश जैन का अरावली हिल्स मॉडल द्वितीय और भार्गवी जैन, हनिष्का गुप्ता, अभिनव जैन एवं सिद्धि का एयर पाल्यूशन तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 4 एवं 5 के प्रतिभागियों में गौरी मिश्रा एवं अदिति राजपूत का सीस्मोग्राफ प्रथम, अग्रिमा तिवारी, परिधि झा एवं आराध्या सिंह का न्यूक्लियर पावर प्लाट द्वितीय एवं कनिष्का चौबे का वेव सर्वर नेटवर्क तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं में देव राजपूत, श्रेष्ठ झा एवं आदित्य सिंह का पीजो इलेक्ट्रिक सेंसर विद वाई फाई प्रथम, अक्षांश सिंह, देवांश जैन, ध्रुव सिंघई एवं निवान जैन का डिजास्टर मैनेजमेंट द्वितीय एवं देवांश जैन, प्रतीक यादव व रूद शर्मा का इवोल्यूशन आफ ट्रांसपोर्टेशन लिमिट आफ स्पीड तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष सोनाली जैन, डॉ एसपी पाठक आदि ने बच्चों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें