फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राखपंचमपुर मेले में दिखी मिट्टी के बर्तनों की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिद्धक्षेत्र राखपंचमपुर में श्रीश्री 1008 सिद्धबाबा मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले का जिलाधिकारी ने शनिवार को शुभारंभ किया। पांच दिवसीय इस मेले में प्रदेश ही नहीं, जिले से सटे मध्यप्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। मेले में मिट्टी के बर्तनों की खनक देखने को मिली।
जनपद के विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर आयोजित होने वाले मेले में हजारों की संख्या में स्थानीय व मध्य प्रदेश के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर सिद्धबाबा के दर्शन और उनकी पवित्र भभूति लगाने से चमत्कारिक रूप से चर्मरोग ठीक हो जाते हैं। यहां श्रद्धालु मंदिर पर आटा, दाल, चावल आदि अनाज चढ़ाते हैं और मन्नत मानते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेला परिसर में व्यवस्थाओं को देखा। कहा कि यह मेला न सिर्फ श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि आसपास के ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराता है। मेले में लोगों के निर्मित मिट्टी के बर्तनों की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ उनके उत्पादों को दूर-दूर तक ख्याति भी मिलती है।
जिलाधिकारी ने पूर्व में ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए सड़क, बिजली, पानी, सफाई, शौचालय से लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली थी। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ दुकानदारों का भी ध्यान रखा गया है। उनके लिए मेला समिति द्वारा अपने उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यह मेला जनपद का ऐतिहासिक मेला है। सभी अधिकारी उनको सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता के साथ पूर्ण करें और मेले की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, जिससे मेले के दौरान ऋद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़े झूलों को भी अलग मैदान में लगाया गया है, जिससे भीड़ नियंत्रित की जा सके। पुलिस चौकी भी बनाई गई है, जहां से 24 घंटे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अनांउसमेंट होता रहेगा। मौके पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसील सदर घनेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें